Mahendergarh, Narnaul, Baba Shyam Khatu, Jaitpur, Young Man, Woman Missing, Family, Members, Police, Complaint Case, Registered Search Updated | नारनौल में श्याम मंदिर गए युवक व महिला नहीं लौटे: पड़ोस गांव के रहने वाले, महिला के पति ने लगाया एक युवक पर आरोप – Narnaul News

जैतपुर का श्याम मंदिर, यहां जाने का नाम लेकर घर से निकली थी महिला

हरियाणा के नारनौल से बाबा श्याम के खाटू व जैतपुर जाने का नाम लेकर एक युवक तथा एक महिला लापता हो गए। दोनों के परिजनों ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। युवक व महिला के गांव भ

पुलिस को दी शिकायत में गांव नीरपुर की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका लड़का कांटी डाकघर में लगा हुआ है। वह गत दिवस खाटू श्याम बाबा के जाने का नाम लेकर घर से निकला था। इसके बाद उसकी रात को उससे बात भी हुई थी। उसने फोन करके अगले दिन सुबह बताया कि वह खाटू श्याम बाबा के पहुंच गया। लेकिन उसके बाद उसका फोन बंद आ रहा है। वह अपने घर भी वापस नहीं पहुंचा।

खासपुर की महिला भी लापता

वहीं दूसरी ओर गांव खासपुर से एक महिला कुछ दिन पहले हुडिया-जैतपुर में श्याम मंदिर जाने का नाम लेकर घर से निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं आई। इसके बाद उसने अपनी रिश्तेदारियों में कई जगह उसकी तलाश की, मगर वह कहीं पर नहीं मिली। बाद में पता चला कि उसकी पत्नी को गांव के ही रवि नामक युवक ने छुपाकर रखा हुआ है।