Home Haryana महेंद्रगढ़ में दिनदहाड़े मकान में चोरी ताला तोड़कर 25 हजार कैश ले...

महेंद्रगढ़ में दिनदहाड़े मकान में चोरी ताला तोड़कर 25 हजार कैश ले गए, जेवर छोड़ दिए; निजी काम से बाहर गया था परिवारl

11/April/2025 Fact Recorder

महेंद्रगढ़ जिले के गांव कोजिंदा में मकान से दिनदहाड़े चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपए चोरी कर लिए, जबकि जेवरात वहीं रखे मिले। शिकायत के आधार पर नारनौल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ढाणी कोजिंदा निवासी दिनेश सैनी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह एक पेंट की दुकान पर काम करता है। वह रोज की तरह गुरुवार को भी दुकान पर काम करने के लिए चला गया था। उसकी पत्नी खेत पर कटाई के लिए गई हुई थी और उसके दोनों बच्चे मेला देखने के लिए गए हुए थे।

जब उसकी पत्नी शाम 4 बजे के बाद घर पर आई, तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। जब वह अंदर जाकर देखा तो कमरे के अंदर संदूक और बेड का सामान बिखरा हुआ था। उसने इस घटना की उसे सूचना दी।

चोर जेवरात वहीं पर छोड़ गए, कैश ले गए

दिनेश ने कहा कि जब उसकी पत्नी ने संदूक व बेड को चेक किया, तो उसे पता चला कि वहां रखे हुए 20 से 25 हजार रुपए कैश नहीं मिला। जबकि जेवरात वहीं रखे हुए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में दी और कहा कि चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसके पैसे बरामद करवाए जाएं।