![]()
लुधियाना जिले में एक ट्रैवल एजेंट और उसकी मां ने विदेश भेजने के नाम पर एक परिवार से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है। थाना दाखा पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा के मुताबिक सिमरन कौर ने उच्च अधिकारियों को शिकायत
.
2.90 हजार की रखी थी डिमांड
रमनदीप ने वापस भारत आने की इच्छा जताई। इस पर आरोपी एजेंट ने सिमरन से कहा कि अगर वह अपनी बहन को वापस बुलाना चाहती है, तो उसे 2 लाख 90 हजार रुपए उसकी मां परमजीत कौर के खाते में जमा करने होंगे, क्योंकि यह पेमेंट आगे मस्कट भेजी है, तभी उसकी उसकी बहन रमनदीप कौर वापस आएगी।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
जांच में यह भी सामने आया कि एजेंट और उसकी मां ने मिलकर शिकायतकर्ता से 2 लाख 86 हजार 200 रुपए वसूले। परमजीत कौर ने यह राशि आगे भेजने की जगह अपने ही बेटे मनदीप के खाते में ट्रांसफर कर दी। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने के बाद एसएसपी लुधियाना देहाती के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
दोनों आरोपी फरार, तलाश जारी
जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपी फरार चल रहे है। जिनको पकड़ने के लिये छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।











