Ludhiana Thar And Mahindra XUV Fire VIDEO Update | लुधियाना में थार और XUV में आग, VIDEO: शोरुम से बाहर निकलते ही ट्रांसफॉर्मर के पास की पार्क; दमकल ने 1 घंटे बाद बुझा पाई – Ludhiana News

लुधियाना में महिन्द्रा के शोरुम के नजदीक लगी दो कारों में आग।

पंजाब के लुधियाना में आज 2 कारों को भीषण आग लग गई। थार ड्राइवर नई गाड़ी शोरुम से निकालकर बाहर लाया। गाड़ी ट्रांसफॉर्मर के पास उसने पार्क की। कुछ ही मिनटों में अचानक कार को आग लग गई। पास खड़ी XUV कार को भी उसने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों क

.

आस-पास के लोगों ने तुरंत शोरुम में सूचित किया। घटना स्थल पर तुरंत लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग बढ़ती गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने का कारण पता नहीं चला। लोगों ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया।

थार को लगी आग काे बुझाते हुए लोग।

थार को लगी आग काे बुझाते हुए लोग।

1 घंटे बाद दमकल अधिकारियों ने किया आग पर कंट्रोल

दमकल विभाग की करीब 2 से 3 गाड़ियों ने पानी की बौछारें करके आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारी आतिश राय ने कहा कि आग लगने के कारण अभी पता नहीं चला। इतना जरूर पता चला है कि एक व्यक्ति नई गाड़ी खरीद कर शोरुम से बाहर पार्क करके गया था। तभी अचानक कुछ देर बाद आग लग गई। आग इतनी अधिक थी कि करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया।

गनीमत रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के तुरंत बाद बिजली की सप्लाई भी बंद करवा दी गई थी। ताकि कही कोई अन्य बड़ा हादसा न हो जाए।