Ludhiana, Khanna, DGM Vimal Kaul Dies, Tractor Car Collision| Malerkotla Road | ट्रैक्टर की टक्कर से कंपनी के डिप्टी जीएम की मौत: खन्ना में अचानक कट मारने से टकराई कार, भाई पीछे दूसरी गाड़ी में था – Khanna News

हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर और कार।

खन्ना में मलेरकोटला रोड पर देर रात पराली से लदे ट्रैक्टर-ट्राली और कार की टक्कर हो गई। हादसे में केआरबीएल इंडिया लिमिटेड धूरी प्लांट के डिप्टी जनरल मैनेजर विमल कौल की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक खुशदीप सिंह मौके से फरार हो गया।

.

जानकारी के अनुसार घटना रात सवा 11 बजे इकोलाहा गांव के पास हुई। विमल कौल वोक्सवैगन कार में धूरी जा रहे थे। उनके पीछे उनका भाई विशाल कौल ईटोज कार में था। विशाल जालंधर में जिम ट्रेनर है। आगे जा रही पराली लदी ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने अचानक कट मार दिया। इससे विमल की कार टकरा गई और खेतों में जा गिरी।

मृतक डिप्टी जनरल मैनेजर विमल कौल का फाइल फोटो।

मृतक डिप्टी जनरल मैनेजर विमल कौल का फाइल फोटो।

राहगीरों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

विमल के सिर से खून बह रहा था। ट्रैक्टर चालक और राहगीरों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल खन्ना ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। विमल जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित सावित्री ग्रीन्स में रहते थे। वहीं विमल को घायल देखकर भाई घबरा गया और वहीं सड़क पर बैठ गया। जब तक भाई हॉस्पिटल पहुंचा तब तक आरोपी भाग चुका था।

जांच में जुटी पुलिस

एसएचओ सुखविंदरपाल सिंह ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है। विमल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।