![]()
लुधियाना जिले के जगराओं में एक सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ लंबे समय तक किए रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शिकायत की भनक लगने पर आरोपी फरार हो गया है, जिसकी पुलिस द्वारा त
.
घरेलू कारणों से मां का पहला तलाक
जानकारी के अनुसार शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी मां का पहला विवाह लुधियाना के एक व्यक्ति से हुआ था। घरेलू कारणों से तलाक के बाद 2013 में उसकी मां ने आरोपी जसविंदर सिंह से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद परिवार जगराओं में रहने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब वह सातवीं कक्षा में थी, तब से आरोपी ने उसके साथ गलत हरकतें शुरू कर दी।
मां-भाई को घर से निकालने की धमकी
मां के काम पर जाने के बाद आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करता था। उसने पीड़िता को जान से मारने और मां-भाई को घर से निकालने की धमकी दी थी। लगभग चार साल तक यह सिलसिला चलता रहा। हाल ही में जब पीड़िता रो रही थी, तो मां ने कारण पूछा। बेटी ने सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद देर रात आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया।
फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।











