Ludhiana-Jagraon-poor-road-condition-sherpura-chowk-dana-mandi-update | जगराओं में सड़क हादसों से बचाने आया रेहड़ी संचालक: शेरपुर चौक पर जर्जर सड़क पर खुद भरे गड्ढे, प्रशासन बेपरवाह – Jagraon News

जगराओं में रेहड़ी संचालक गड्ढों को भरते हुए।

लुधियाना जिले के जगराओं में शेरपुरा चौक से नई दाना मंडी तक की सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाता है, और गड्ढे वाहन ड्राइवर को दिखाई नही देते। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा

.

रोड पर कई स्कूल मौजूद

वहीं इसी रोड पर डीएवी कॉलेज, डीएवी स्कूल और आर के हाई स्कूल स्थित हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रोजाना हजारों लोग इस रोड से गुजरते हैं और अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। अब तो मंडी में गेहूं का सीजन शुरू हो चुका है। जिस कारण रोजाना हजारों ट्रालियां फसल से भरी गुजरेगी। गड्‌ढे के कारण अगर किसी ट्राली के साथ कोई हादसा हो गया, तो ट्रैफिक जाम तो होगा। वही किसान की फसल सड़क पर बिखर जाएगी।

रात में स्थिति और भी गंभीर

रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन ड्राइवर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। दुकानदारों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस समस्या को देखते हुए एक रेहड़ी संचालक ने पहल की। उसने खुद मलबा इकट्ठा कर गड्ढों को भरना शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों ने रेहड़ी संचालक की पहल की सराहना की। साथ ही सरकार की उदासीनता पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि आम आदमी की सरकार में आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।