Ludhiana, jagraon Police, Arrests Two Robbery | Gang Members | राहगीरों को लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार: जगराओं में व्यक्ति से कैश-स्कूटी लूटी, पहले भी जा चुके जेल; तीसरे की तलाश – Jagraon News

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी सुखमन सिंह और जसप्रीत सिंह।

लुधियाना जिले के जगराओं में थाना दाखा पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अकेले राहगीरों को अपना निशाना बनाते थे। दोनों पहले से जेल जा चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखमन सिंह और जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी सागर अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों से लूट में इस्तेमाल किया गया हथियार, मोबाइल और स्कूटी बरामद की है। थाना दाखा के इंचार्ज अमृतपाल सिंह के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

हथियार दिखा कर अकेले राहगीरों से लूटपाट

आरोपी राहगीरों को अपना शिकार बनाते थे। इनके निशाने पर ज्यादातर बुजुर्ग व अकेले जाने वाले व्यक्ति होते थे। जिनको हथियार दिखा कर आसानी से लूट सके। दो दिन पहले भी आरोपियों ने एक व्यक्ति से नगदी, मोबाइल और स्कूटी लूटी थी।

फरार आरोपी पर तीन थानों में केस दर्ज

डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। फरार आरोपी सागर पर तीन थानों में केस दर्ज हैं। जसप्रीत सिंह पर दो थानों में मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। जमानत पर छूटने के बाद भी इन्होंने अपनी आपराधिक गतिविधियां जारी रखीं। पुलिस को पूछताछ में और खुलासे होने की उम्मीद है।

वही फरार चल रहे आरोपी सागर को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस जल्द ही तीसरे साथी को पकड़ कर कोर्ट में पेश करेगी।