![]()
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कुलविंदर सिंह।
लुधियाना में जगराओं पुलिस ने एक नशा तस्कर को फिर से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। बाहर आने के बाद आरोपी ने फिर से तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। तलाशी में पुलिस को नशीली गोलियां बरामद हुई।
.
थाना सदर रायकोट की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नशा तस्करी के कई मामलो में जेल की हवा खा चुका आरोपी ने जेल से जमानत पर छूटने के बाद फिर से नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। वह आस पास के गांवों में सप्लाई कर रहा था।
60 नशीली गोलियां बरामद
आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ लाली उर्फ गोल्डी रायकोट रोड पर ग्राहकों के इंतजार में खड़ा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 60 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी गांव बस्सियां के गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह के पास रहता है। वह मजदूरी के काम की आड़ में नशा तस्करी का धंधा करता था।
थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह के अनुसार, आरोपी पर पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं। महीना पहले ही आरोपी तस्करी के मामले में जेल से जमानत पर छूटा है। पहला मामला 2019 में थाना सदर में दर्ज हुआ था। इसके बाद 2022 और 18 जनवरी 2025 को भी वह पकड़ा गया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नया मामला दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां आगे की पूछताछ जारी है।











