Ludhiana Drug Smuggler Arrest Week Before Home Demolished News Update | लुधियाना में नशीली गोलियों समेत तस्कर गिरफ्तार: एक हफ्ते पहले पुलिस ने गिराया था घर, परिवार पर दर्ज हैं 26 केस – Jagraon News

देहात पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ा।

लुधियाना देहात पुलिस ने एक बार फिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमरजीत सिंह पप्पा की अलीशान कोठी को पुलिस ने एक हफ्ते पहले ही गिराया था। लेकिन आरोपी ने अपनी आदतें नहीं बदलीं और फिर से नशा तस्करी में करने लगा।

.

थाना सदर रायकोट के एएसआई लखवीर सिंह के अनुसार, पुलिस टीम जलालदीवाल चौक पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी दाना मंडी जलालदीवाल में नशीली गोलियां बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को 180 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पता चला कि आरोपी पर पहले से ही नशा तस्करी के 12 मामले दर्ज हैं। आरोपी के परिवार में उसकी पत्नी और बेटों पर भी नशा तस्करी के कुल 26 मामले दर्ज हैं। सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत जब एक हफ्ते पहले आरोपी की कोठी गिराई गई थी, तब गांव के लोगों ने खुशी मनाते हुए लड्डू बांटे थे।

20 सालों से कर रहा नशा तस्करी जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपी अमरजीत पप्पा 20 सालों से नशा तस्करी का धंधा करता आ रहा है। आरोपी पर पहला पर्चा 2005 में थाना रायकोट में दर्ज हुआ था। उसके बाद तो आरोपी ने जेल को अपना घर बनाते हुए आना-जाना जारी रखा, जिसके चलते आरोपी पर एक के बाद एक 12 मामले दर्ज हो गए। इनमें एक मामला हरियाना और एक संगरूर में दर्ज हुआ था। यह आरोपी पर 13वां मामला है जोकि थाना रायकोट में दर्ज हुआ है

बता दे कि 20 सालों से नशा तस्करी के धंधे में शामिल आरोपी अमरजीत सिंह पप्पा ने अपने साथ-साथ अपनी पत्नी सोनी कौर और अपने दोनों बेटों को भी इस धंधे में शामिल कर लिया था। इसके चलते आरोपी की पत्नी पर 4 केस और बेटे हरप्रीत सिंह व गुरप्रीत सिंह पर 5-5 मामले दर्ज हो चुके हैं।