1. नेवी ब्लू नेट साड़ी
मोनालिसा ने नेवी ब्लू कलर की नेट साड़ी पहनी है, जिस पर बीड्स की खूबसूरत डिटेलिंग नजर आ रही है। साड़ी के बॉर्डर पर अम्बी पैटर्न इसे और आकर्षक बना रहा है। उन्होंने इसे फ्री पल्ले में ड्रेप किया और साथ में कलरफुल ब्रोकेड ब्लाउज पेयर किया। यह कॉम्बिनेशन सादगी के साथ रिच लुक देता है।
2. ऑरेंज साड़ी के साथ ग्रीन ब्लाउज
ऑरेंज कलर की फ्लोई साड़ी में मोनालिसा का लुक बेहद रॉयल नजर आ रहा है। उन्होंने इसके साथ एम्ब्रॉयडर्ड ग्रीन ब्लाउज पहना, जिससे खूबसूरत कंट्रास्ट तैयार हुआ। पोल्की चेन वाले झुमके, गोल्डन जड़ाऊ चोकर और हैवी कंगन ने उनके लुक में और रॉयलनेस जोड़ दी।
3. टिश्यू सिल्क साड़ी और ब्रोकेड ब्लाउज
लाइटवेट साड़ी को भी हैवी ब्लाउज के साथ पहनकर ग्लैमरस बनाया जा सकता है। मोनालिसा ने टिश्यू सिल्क फैब्रिक की साड़ी के साथ ब्रोकेड ब्लाउज कैरी किया है। डबल पोल्की झुमके और स्टेटमेंट रिंग्स उनके पूरे लुक को एलिगेंट टच दे रहे हैं।
4. मैरून साड़ी में सोफिस्टिकेटेड लुक
मैरून कलर की हल्की साड़ी में मोनालिसा का अंदाज काफी ग्रेसफुल है। साड़ी के किनारे पर किया गया मिरर वर्क इसे रिच फील देता है। उन्होंने इसे ब्लैक ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जिससे क्लासिक कंट्रास्ट बनता है। स्ट्रेट हेयर और स्टोन ड्रॉप ईयररिंग्स उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे हैं।
5. शाइनी नेवी ब्लू साड़ी
मोनालिसा का नेवी ब्लू साड़ी वाला यह लुक भी काफी स्टाइलिश है। उन्होंने शाइनी फैब्रिक की प्लेन साड़ी के साथ मैचिंग बेस वाले फ्लोरल ब्लाउज को पेयर किया है। साड़ी का सिंपल डिजाइन और ब्लाउज का फ्लोरल पैटर्न इस लुक को यूनिक बना रहा है। मिनिमल ज्वेलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को बैलेंस किया है।
हल्की साड़ी में रिच लुक का आसान फॉर्मूला
अगर आप भी कम वजन वाली साड़ी में रॉयल और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो स्टेटमेंट ब्लाउज, सही ज्वेलरी और बेहतर ड्रेपिंग पर फोकस करें। सिंपल साड़ी के साथ एम्ब्रॉयडर्ड या ब्रोकेड ब्लाउज और चुनिंदा स्टेटमेंट ज्वेलरी पूरे लुक को आसानी से रिच बना सकती है।













