literary-festival-ambala-inauguration | Ambala News | अंबाला में आज होगा पहला साहित्यिक महोत्सव: देशभर से आएंगे लेखक और कवि; पहली बार हो रहा आयोजन, युवाओं को मिलेगा लाभ – Ambala News

पोस्टर जारी करते संस्था के सदस्य

अंबाला पहली बार साहित्य महोत्सव की मेजबानी करने जा रहा है। लिटरारिया 2025 के नाम से इस महोत्सव का आयोजन अंबाला लिट्रेचर लवर्स संस्था द्वारा किया जा रहा है। इसमें पूरे देश के लेखक और कवि शामिल होंगे। युवा लेखन कला से रूबरू होंगे। ये महोत्सव आज अंबाला

संस्था द्वारा जारी पोस्टर

संस्था द्वारा जारी पोस्टर

पुस्तकों का होगा विमोचन

डॉ. सोनिका सेठी के अनुसार इस साहित्यिक उत्सव में देशभर से प्रशंसित लेखकों, कवियों और कलाकारों को विचारोत्तेजक चर्चाओं, पुस्तक लॉन्च और इंटरेक्टिव सत्रों की एक श्रृंखला के लिए साथ लाया जाएगा। इसके साथ ही देश के प्रमुख कवि और प्रमुख लेखकों द्वारा सेशन किए जाएंगे। सोनिका सेठी ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत उद्घाटन सत्र से सुबह 10:30 बजे होगी जिसके पश्चात कहानी कहने की कला पर प्रसिद्ध लेखक और पुणे अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव की निदेशक डॉ. मंजरी प्रभु के साथ बातचीत होगी। मंजरी प्रभु जो अपनी 23वीं किताब- द ग्रैंड ऑक्सफोर्ड मिस्ट्री के बारे में बात करेंगी, हाल ही में अपनी इस पुस्तक का विमोचन लंदन में करके आ रही हैं।

युवाओं को सीखने को मिलेगा

उन्होंने बताया कि इस इवेंट में लिट्रेचर की ओर चाह रखने वाले युवाओं को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। चूंकि काफी सारे इवेंट के साथ-साथ Q&A का भी एक पूरा सेशन एक्सपर्ट्स से सीखने को मिलेगा। इसके साथ ही पूरा दिन कई आकर्षक पैनल डिस्कशन होंगी, जिनमें प्रसिद्ध लेखक- राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक, पंजाबी लोक गायिका डॉली गुलेरिया, उनकी बेटी सुनैनी शर्मा जो कि स्वयं एक गायिका हैं।

संस्था द्वारा जारी समय सारिणी

संस्था द्वारा जारी समय सारिणी

महोत्सव में ये होंगे शामिल

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी और लेखक डॉ. आलोक लाल, पंजाब के एडीजीपी डॉ. एएस राय, दिल्ली पोएट्री फेस्टिवल की निदेशक एवं कवयित्री डॉली सिंह, मेघालय की सुप्रसिद्ध लेखिका बिजॉय सावियन, लेडीज टेलर जैसे मशहूर उपन्यास की लेखिका प्रिया हजेला, कहानीकार शेफाली चोपड़ा, अनारकली उपन्यास की लेखिका हर्षाली सिंह, लॉस्ट एंड फाउंड इन बनारस उपन्यास की लेखिका मोना वर्मा, सूफी स्कॉलर अफ्फान यस्वी, थिएटर पर्सनालिटी निशा लूथरा एवं पंजाब की मशहूर थिएटर आर्टिस्ट नूर कमल आदि शामिल होंगे जो कि दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, पंचकूला, चंडीगढ़ एवं पंजाब से आ रहे हैं।