आरोपी को कोर्ट से 1 दिन के रिमांड पर लिया गया।
कुरुक्षेत्र में रिटायर्ड फौजी चाचा की हत्या के मामले में पुलिस ने 1 और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस रविंद्र कुमार निवासी तंगौर समेत 2 आरोपियों को पकड़ चुकी है। आरोपियों ने अशोक राणा की छाती में भाला घोंपकर हत्या कर दी थी। नाली में गो
।
तंगौर के रहने वाले बैंककर्मी विकास कुमार के मुताबिक, वह 3 अप्रैल सुबह करीब 8:30 बजे बाइक पर ड्यूटी के लिए घर से चला था। तभी उसके दादा के भाई के पोते नरेंद्र ने उसकी बाइक के आगे ट्रैक्टर अड़ाकर उसे रोक लिया। नरेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए उसके सिर में डंडा मार दिया। तभी आरोपी के भाई रविंद्र और विजय ने भी उस पर तलवार और भाले से हमला कर दिया था।

NIT में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते थे अशोक राणा। फाइल फोटो
चाचा पर किया हमला
शोर सुनकर उसका चाचा अशोक और उसका दोस्त मनजीत उसे बचाने मौके पर आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान नरेंद्र ने उसके चाचा अशोक की छाती में भाला मार दिया था। परिजनों ने उनको अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके चाचा अशोक को मृत घोषित कर दिया। थाना शाहाबाद में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच CIA-2 को सौंपी।
आरोपी 1 दिन के रिमांड पर
CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल के मुताबिक, उनकी टीम ने 7 अप्रैल को आरोपी नरेंद्र राणा को गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल भाला बरामद किया गया था। आगे कार्रवाई करते हुए टीम ने दूसरे आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के ऑर्डर से आरोपी को 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है।












