Home Haryana कुरुक्षेत्र से प्राइवेट जॉब करने वाला युवक लापता: नहर किनारे स्कूटी मिली;...

कुरुक्षेत्र से प्राइवेट जॉब करने वाला युवक लापता: नहर किनारे स्कूटी मिली; घर से जाते ही मोबाइल हुआ बंद; 2 दिन बाद भी सुराग नहींl

28/March/2025 Fact Recorder

नहर में सर्च अभियान चलाती गोताखाेर प्रगट सिंह की टीम।

कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद से अचानक 26 साल का युवक लापता हो गया। घटना 26 मार्च रात 8 बजे की है। अगले दिन झांसा नहर के पास से उसकी स्कूटी और मोबाइल बरामद हुआ। कल गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने नहर में सर्च अभियान चलाया। हालांकि युवक के बारे में कोई सुरा

घर से स्कूटी लेकर गया

इस्माइलाबाद के रहने वाले रामप्रकाश​ के मुताबिक, उसके भाई सुरेंद्र कुमार के पास 2 बेटे है। बड़ा बेटा विशु और छोटा रोहित है। रोहित प्राइवेट काम करता है। 26 मार्च रात करीब 8 बजे रोहित अपनी एक्टिवा पर सवार होकर कुरुक्षेत्र के लिए निकला था। घर से जाने के बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है। रोहित ने सफेद चेक वाली कमीज और नीली जींस पहनी हुई थी। वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

नहर के पास से स्कूटी मिली

पुलिस के मुताबिक, अगले दिन झांसा के पास नहर किनारे के पास रोहित की स्कूटी और मोबाइल बरामद हुए। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई। उन्हें आशंका है कि रोहित के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। थाना इस्माइलाबाद

पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस और गोताखोर की टीमें नहर में रोहित की तलाश कर रहे हैं।