गुरुद्वारा में सेवा कर साइकिल पर घर लौट रहे थे टहल सिंह। (फाइल फोटो)
कुरुक्षेत्र में एक ओवरलोड पिकअप पलट गई और साइकिल सवार बुजुर्ग के ऊपर जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। पिहोवा में सरस्वती ड्रेन पर बने अस्थायी पुल पर हुए एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले 74 वर्षीय बुजुर्ग के शव का पुलिस ने आज पोस्टमॉर्टम करवाया। इसके बाद प
।

ओवरलोड होने से पीछे लुढ़क गई पिकअप।
पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे के बयान पर पिकअप नंबर के आधार पर FIR दर्ज की। ओवरलोड होने की वजह से पिकअप पुल पर नहीं चढ़ पाई थी, जिस कारण यह एक्सीडेंट हुआ था। तलहेड़ी गांव के मुख्तयार सिंह के मुताबिक, वह और उसका पिता टहल सिंह 27 मार्च को गुरुद्वारा बाउली साहिब पिहोवा में सेवा करने गए थे।
सेवा के बाद शाम करीब 4 बजे दोनों अपनी-अपनी साइकिल पर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अंबाला की तरफ से आई महिंद्रा बोलेरो पिकअप चालक ने तेज रफ्तार से अस्थायी पुल पार कर मुख्य सड़क पर चढ़ने की कोशिश की, पिकअप ओवरलोड होने के कारण अचानक पीछे लुढ़क गई।

पिकअप की टक्कर से टहल सिंह ड्रेन में गिरे टहल सिंह।
सीधी टक्कर से ड्रेन में गिरे पीछे लुढ़कते हुए पिकअप सीधे उसके पिता टहल सिंह की साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके पिता साइकिल समेत ड्रेन में जा गिरे और पिकअप भी उनके ऊपर पलट गई। इससे उनकी बांई टांग बुरी तरह कुचल गई और गर्दन में गंभीर चोटें आईं।

SHO जानपाल सिंह जानकारी देते हुए।
PGI जाते हुए तोड़ा दम उधर, सिटी पिहोवा थाना के SHO जानपाल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद राहगीरों ने टहल सिंह को ड्रेन से निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां से उन्हें PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में गंगहेड़ी के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें वापस पिहोवा के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच करके उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस FIR दर्ज कर आरोपी पिकअप ड्राइवर की तलाश कर रही है।











