Kurukshetra Funding Attack BJP Leader | Kurukshetra News Update | कुरुक्षेत्र से हुई BJP नेता पर अटैक के लिए फंडिंग: काका-राणा गैंग के शूटर ने की; इनपुट पर पंजाब पुलिस भी आई; CIA ने दबोचा – Kurukshetra News

हरियाणा के कुरुक्षेत्र एनकाउंटर में पकड़े गए शूटर्स का लिंक पंजाब में BJP नेता के घर हुए ग्रेनेड अटैक से जुड़ा है। शूटर्स ने अटैक करने वाले को कुरुक्षेत्र से फंडिंग की थी। अटैक के बाद इनपुट मिलने पर पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम फंडिंग करने वाले की तलाश मे

7 को अटैक हुआ

दरअसल, पंजाब के जालंधर में 7 अप्रैल की रात करीब 2 बजे BJP के नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड से अटैक किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, अटैक करने वाले को कुरुक्षेत्र से फंडिंग करने वाला लॉरेंस बिश्नोई के करीबी काका राणा गैंग का शूटर अभिजोत था। अभिजोत ने ग्रेनेड फेंकने वाले रविंद्र कुमार को साढ़े 3 हजार रुपए की फंडिंग की थी। हालांकि रविंद्र ने पैसे अपने खाते में मंगवाने की बजाय उसके साथी ई-रिक्शा चालक सतीश कुमार उर्फ सुनील उर्फ काका के मौसेरे भाई हैरी के अकाउंट में मंगवाए थे।

9 दिन के रिमांड पर शूटर्स

अभिजोत का परिवार काफी समय से कुरुक्षेत्र में रह रहा है। कुरुक्षेत्र के पास ही किरमिच उसका पैतृक गांव है। उधर, CIA-1 ने इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शूटर अभिजोत और सोनू को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से दोनों को 9 दिन के रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है। अभिजोत PVC लगाने का काम करता है। अभिजोत कैसे गैंग से जुड़ा और उसका आपराधिक रिकॉर्ड क्या है, उसकी जांच पुलिस कर रही है।