Kurukshetra Agriculture Minister Participated Farmer Training Camp | Kurukshetra News | कुरुक्षेत्र में कृषि मंत्री ने प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया: बोले- सचिव के खिलाफ मिली 5 लाख मांगने की शिकायत; दुकानें आढ़तियों के लिए बनी – Kurukshetra News

सचिव ने आढ़ती से 5 लाख की डिमांड की।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सोनीपत के मार्केट कमेटी के सचिव को सस्पेंड करने प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मंडी के आढ़तियों ने उस सचिव के खिलाफ शिकायत दी थी। सचिव ने आढ़ती से दुकान देने के बदले 5

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शुक्रवार को पिपली के पैराकीट में किसान प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल की खरीद को लेकर मंडियों में सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। किसानों, व्यापारियों और मजदूरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

विपक्ष ने तो विरोध करने का ठान लिया वक्फ बोर्ड से जुड़े एक सवाल पर कृषि मंत्री राणा ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष काम का विरोध करना है, मगर हर बात का विरोध करना गलत है, जिन्होंने हर बात का विरोध करना ठान ही लिया है। इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं ठीक नहीं है।