Home Himachal Kullu Dead Body Person Found Drain News Update | कुल्लू में मिला...

Kullu Dead Body Person Found Drain News Update | कुल्लू में मिला व्यक्ति का शव: राहगीरों को नाले में पड़ा दिखा, 2 दिन से था लापता – Patlikuhal News

कुल्लू के नाले में एक व्यक्ति का शव मिला। घटना देर रात फोजल घाटी के पराड़ी नाले की है। मृतक की पहचान लरांकेलो निवासी 42 वर्षीय ब्रूस ली लामा के रूप में हुई। वह 8 अप्रैल को अपने घर से डोभी फोजल की ओर निकला था और तब से लापता था।

.

सूचना मिलते ही एसएचओ पतलीकूहल रजत ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कानूनी प्रक्रिया के अनुसार घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह दुर्घटनावश गिरने से हुई प्राकृतिक मौत का मामला लग रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक मूल रूप से नेपाल का निवासी था।