Home Haryana Krishan Lal Panwar To Union Minister Manohar Lal Khattar| Haryana | पंचायत...

Krishan Lal Panwar To Union Minister Manohar Lal Khattar| Haryana | पंचायत मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया माईबाप: कृष्णलाल पंवार ने कहा- मनोहर लाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर संगठन करेगा विचार; मासूम शर्मा से कोई नाराजगी नहीं – Panipat News

मनोहर लाल को माईबाप बताते हुए मंत्री कृष्ण लाल पंवार।

हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल हमारे माईबाप हैं। हम यहां तक जो पहुंचे हैं, ये सब उनका आशीर्वाद है। उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को लेकर

मासूम शर्मा के गाने बैन पर बोलें- हमें कोई नाराजगी नहीं मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह बात कही है कि अच्छी बात है गायक को करोड़ों लोग प्यार करते हैं। लेकिन कोई भी गायक ऐसा विवादित गाना न ही बनाए और न ही गाए, जिससे हरियाणा में बदमाशी को बढ़ावा मिले। हमें मासूम शर्मा से कोई नाराजगी नहीं है। जिसके करोड़ों प्रशंसक हैं। इसलिए हमारे द्वारा यह बात विधानसभा में कही गई। भविष्य में कोई ऐसा गाना न बनाया जाए, न गाया जाए जिससे जनता के अंदर कोई नाराजगी हो।

मोहन लाल बड़ौली प्रकरण भी बोलें- हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर रेप के कथित आरोपों पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आरोप तो कोई भी लगा सकता है। आरोप लगाने वाला आरोप लगाता है। लेकिन कानून अपना काम करता है। उन्होंने कहा कि मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में ही हरियाणा में हमारी सरकार बनी है। यहां पर नगर पालिका, नगर निगम, नगर परिषद के चुनाव उनकी ही देखरेख में हुए है।

मनोहर लाल खट्‌टर की नीतियों को ही हरियाणा में आगे बढ़ाया मनोहर लाल खट्टर की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए नायब सैनी ने काम किया, इसका असर महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश पर गया। 11 साल से दिल्ली के अंदर कैंसर बीमारी थी, उसको काटने का काम किया। विशेष तौर से ।32 सीट ऐसी थी, जहां 70 पर नायब सैनी के नेतृत्व में हमारे कार्यकर्ताओं ने काम किया और जीत मिली। नायब सैनी की सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं है। यदि प्रदेश में भ्रष्टाचार होता तो तीसरी बार बीजेपी की सरकार नहीं बनती।