किन्नौर में स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी पर गिरी चट्टान का दृश्य।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के करछम के पास बुधवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हुआ। स्वास्थ्य विभाग की बोलेरो गाड़ी पर पहाड़ी से अचानक चट्टानें गिर गई। हादसे में गाड़ी में सवार चारों लोग घायल हो गए। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर जाम की स्थिति उ
.
जेएसडब्ल्यू अस्पताल छोल-टू में भर्ती
घायलों में भावा नगर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. पंकज और निचार के देवेंद्र सिंह शामिल हैं। इन दोनों को जेएसडब्ल्यू अस्पताल छोल-टू में भर्ती कराया गया है। वहीं ड्राइवर दिनेश कुमार और फार्मासिस्ट देश राज को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में इलाज के लिए भेजा गया है।

हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो कार।
प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य किया शुरू
हादसे में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त है। हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद क्षतिग्रस्त वाहन और गिरी हुई चट्टानों को हटाया गया। देर शाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर यातायात बहाल कर दिया गया।












