Khanna Cleaners Threw Garbage Outside House Retired Policeman News Update | सफाईकर्मियों ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर के बाहर फेंका कूड़ा: ​​​​​​​खन्ना में जातिसूचक टिप्पणी पर भड़के, सीवर सफाई को लेकर विवाद – Khanna News

सफाईकर्मियों घर के बाहर कूड़ा फेंकते हुए।

खन्ना के शहीद भगत सिंह नगर में सीवर सफाई को लेकर विवाद हो गया। म्युनिसिपल इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार के अनुसार, शनिवार को सीवर की सफाई के दौरान पूर्व पुलिसकर्मी के परिवार ने सफाईकर्मी से कूड़ा हटाने को लेकर विवाद किया। परिवार ने जातिसूचक शब

.

अधिकारियों के माफी मांगने और बातचीत बंद करने के आग्रह के बावजूद परिवार नहीं माना। इस घटना के बाद गुस्साए सीवरमैन और सफाई यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने घर के सामने कूड़े का ढेर लगा दिया। यूनियन ने निर्णय लिया कि कोई भी व्यक्ति इस घर के बाहर से कूड़ा नहीं उठाएगा। यूनियन ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

स्थानीय पार्षद हरदीप नीनू ने बताया कि उन्होंने परिवार को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों से विनम्रता से बात करनी चाहिए, लेकिन परिवार ने उनकी बात नहीं मानी। पार्षद ने यूनियन का समर्थन किया है। एसएचओ सिटी थाना 2 तरविंदर कुमार बेदी ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच जारी है।