![]()
कास्ट-वे इमिग्रेशन पर 500 से ज्यादा छात्रों से करोड़ों रुपए ठगने का आरोपी है।
पंजाब के खन्ना में स्थित कास्ट-वे इमिग्रेशन कंपनी के खिलाफ एक और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सिटी थाना-2 में दर्ज शिकायत के अनुसार, कंपनी ने नवांशहर के उधोवाल गांव निवासी सुरजीत सिंह के बेटे को कनाडा स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर 13 लाख 20 हजार रुप
.
कंपनी के मालिक गुरप्रीत सिंह बैनीपाल, तनवीर कौर, गुरप्रीत कौर, हरमन और तेजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने न तो वीजा की प्रक्रिया पूरी की और न ही किसी यूनिवर्सिटी में फीस जमा कराई।
जीटीबी मार्केट स्थित कंपनी के मालिक पहले ही अपना ऑफिस बंद कर फरार हो चुके हैं। इस कंपनी पर पंजाब के विभिन्न जिलों के 500 से ज्यादा छात्रों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।











