![]()
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
करनाल के मधुबन थाना पुलिस ने चोरी करने वाले चोरी का सामान खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स ने निर्माणधीन से शटरिंग प्लेट चुराकर कबाड़ी को बेची थी।
।
10 फरवरी को हुई थी चोरी
जांच अधिकारी मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि करनाल में रिंग रोड निर्माण स्थल से चोरी हुई शटरिंग प्लेटें कबाड़ में बेची गई हैं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर करनाल झीवरेडी के रहने वाले आरोपी रोहित तक पहुंची।
पूछताछ में रोहित ने कबूल किया कि उसने 10 फरवरी को रिंग रोड निर्माण स्थल से दो शटरिंग प्लेटें चुराई थीं और उन्हें प्रमोद नाम के कबाड़ी को बेच दिया था।
कबाड़ी चोरी का माल खरीदने में लिप्त
चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी प्रमोद है, जो गांव सिरसी करनाल का रहने वाला है। आरोपी फेरी का काम करता था। वह कबाड़ खरीदने और बेचने का धंधा करता था। रोहित से सस्ते दामों में चोरी का सामान खरीदकर वह आगे बेचता था। पुलिस ने प्रमोद से भी सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने यह स्वीकार किया कि उसने चोरी की गई प्लेटें खरीदी थीं।
कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दो शटरिंग प्लेटें और एक छोटा टैंपो बरामद किया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इन आरोपियों का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं।











