Karnal 12 villages garbage management vehicles | करनाल के 12 गांवों को मिली कचरा प्रबंधन गाड़ियां: सरपंचों को सौंपा गया जिम्मा; कबड्डी खिलाड़ी बोले-स्वच्छता से ही आएगी खुशहाली – Gharaunda News

स्वच्छ भारत मिशन तक गांवों को प्रदान की कचरा प्रबंधन गाड़ियां।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने के लिए करनाल के चिड़ाव गांव में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां 12 गांवों को कचरा प्रबंधन के लिए गाड़ियां भेंट की गईं। कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों

उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही स्वास्थ्य सुधर सकता है और खुशहाली आ सकती है। गांवों के लोगों को खुले में कूड़ा फेंकने की बजाय सरकार द्वारा दी गई गाड़ियों में ही कचरा डालने की आदत डालनी होगी।

गांवों को कचरा मुक्त करने की अपील

इस अवसर पर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के चीफ जनरल मैनेजर रविकांत आर्य ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन कई वर्षों से चल रहा है और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को इस दिशा में प्रेरित किया है। जब तक देश पूरी तरह से स्वच्छ नहीं हो जाता, तब तक सभी को इस मुहिम में योगदान देना होगा।

सरपंचों से गाड़ियों के सही उपयोग की उम्मीद

कार्यक्रम के संयोजक क्रिकेटर सुमित नरवाल ने कहा कि 12 गांवों को जो गाड़ियां दी गई हैं, उनके सरपंचों से उम्मीद की जाती है कि वे इस सुविधा का सही उपयोग करवाएंगे। गांवों को कचरा मुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की दिशा में ठोस बदलाव लाया जा सके।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के चीफ जनरल मैनेजर रविकांत आर्य, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र, इंपीरियल सर्विस डेवलेपमेंट सोसाइटी के गिरीश जी, जिला पार्षद सुनील सिन्दड़ और एडवोकेट अरविंद नीटू मान सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम का संयोजन क्रिकेट खिलाड़ी सुमित नरवाल ने किया।