Kapurthala Two Injured XUV Collision News Update | कपूरथला में XUV की टक्कर से दो घायल: पहले पैदल यात्री को टक्कर मारी, फिर बाइक को टक्कर मारते हुए दीवार से टकराई – Kapurthala News

कपूरथला में एक बेकाबू एसयूवी कार ने पहले एक पैदल यात्री को टक्कर मारी। इसके बाद कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए लोहे का पिलर तोड़ दिया। लास्ट में कार दीवार से जा टकराई। हादसा पुराने अस्पताल के पास अमृतसर रोड पर हुआ।

.

हादसे में बाइक सवार रामपाल और कार चालक सरबजीत सिंह घायल हो गए। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायल रामपाल लक्ष्मी नगर का रहने वाला है। वह किसी काम से जा रहा था। कार चालक सरबजीत सिंह खीरांवाली का निवासी है। उसकी कार का नंबर PB-09-AL-1905 है।

स्थानीय लोगों और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। PCR के एएसआई सूरज प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिटी थाने को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में जारी है।