![]()
कपूरथला में विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना बेगोवाल पुलिस ने आज एक महिला समेत दो ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। भदास गांव की कुलजीत कौर ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे बलप्रीत सिंह को अमेर
.
इस दौरान उनकी मुलाकात जालंधर के मॉडल टाउन की रहने वाली हरप्रीत कौर उर्फ सुमन से हुई। हरप्रीत ने उन्हें जालंधर के गांव थम्मूवाल के जसविंदर सिंह से मिलवाया। दोनों ट्रैवल एजेंटों ने दावा किया कि वे कई लोगों को विदेश भेज चुके हैं। उन्होंने बलप्रीत को वर्क परमिट पर अमेरिका भेजने के लिए 42 लाख रुपए मांगे।
पीड़िता ने बेटे का पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज सौंप दिए। साथ ही अलग-अलग किश्तों में 20 लाख 38 हजार रुपए भी दे दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने न तो बलप्रीत को विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। पैसों की मांग करने पर टालमटोल करने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पिछले साल अगस्त में जांच शुरू की। जांच में सभी आरोप सही पाए गए। फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।











