Kapurthala, Phagwara, Vigilance Arrests, Two Municipal Officials | Bribe | कपूरथला में रिश्वत लेते ATP और आर्किटेक्ट गिरफ्तार: नक्शा मंजूरी के लिए मांगे थे 1.5 लाख, 50 हजार में डील; विजिलेंस ने पकड़ा – Kapurthala News

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी राज कुमार और राजेश कुमार।

कपूरथला के फगवाड़ा नगर निगम में भ्रष्टाचार का एक नया मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक टाउन प्लानर (ATP) राज कुमार और एक निजी आर्किटेक्ट राजेश कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

.

एक स्थानीय निवासी ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, आर्किटेक्ट ने उसके घर का नक्शा पास करवाने के लिए 1.5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में यह राशि 50 हजार रुपए तय हुई।

50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद जालंधर रेंज की टीम ने कार्रवाई की। दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों आरोपियों को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

जालंधर रेंज के विजिलेंस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।