![]()
कपूरथला मॉडर्न जेल से बरामद हुआ प्रतिबंधित सामान।
कपूरथला मॉडर्न जेल में सीआरपीएफ टीम के साथ चलाए गए तलाशी अभियान में प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ है। जेल प्रबंधन को विभिन्न बैरकों से 4 फोन, ईयर फोन, 2 सिम और 112 ग्राम तंबाकू मिला है।
.
एक मोबाइल फोन और ईयर फोन वार्ड नंबर 9 के कमरा नंबर 8 के बाहर से लावारिस हालत में बरामद हुआ। हवालाती प्रदीप कुमार उर्फ संदीप से 2 सिम और 112 ग्राम तंबाकू जब्त किया गया। तीन अन्य हवालातियों से भी मोबाइल फोन बरामद हुए। इनमें प्रगट सिंह उर्फ दातर, साहिल और मंगल सिंह शामिल हैं।
जेल प्रशासन ने सभी प्रतिबंधित सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट किरपाल सिंह और हरजिंदर सिंह ने इस कार्रवाई की जानकारी थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने 5 हवालातियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।












