Kapurthala fire incident | Jatpura mohalla fire | Cycle dealer house fire | Short circuit fire | Update News | कपूरथला में साइकिल व्यापारी के घर में लगी आग: धुआं उठता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, लाखों का नुकसान – Kapurthala News

साइकिल व्यापारी के घर आग को बुझाते हुए फायर कर्मी।

कपूरथला के मोहल्ला जटपुरा में एक साइकिल व्यापारी के घर में शनिवार शाम 7:30 बजे अचानक आग लग गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर विभाग ने कड़ी मशक्कत क बाद आग पर काबू पाया।

.

जानकारी के अनुसार घटना भीड़भाड़ वाले क्षेत्र की एक तंग गली में हुई। स्थानीय लोगों ने घर से धुआं उठता देखा तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर अफसर हरप्रीत सिंह 10 सदस्यीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

व्यापारी के घर पर जमा स्थानीय लोग।

व्यापारी के घर पर जमा स्थानीय लोग।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

व्यापारी ने अपने घर के कुछ हिस्से में साइकल का गोदाम बना रखा था। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।