2/April/2025 Fact Recorder
कपूरथला में मकानों को तोड़ती जेसीबी व मौजूद पुलिस अधिकारी।
पंजाब के कपूरथला जिला प्रशासन ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने गांव बूट में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए तीन मकानों को ध्वस्त कर दिया। इन मकानों के मालिकों पर विभिन्न थानों में NDPS एक्ट के तहत 34 मामले दर्ज हैं। BDPO ढिल्
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस
SSP गौरव तुरा ने बताया कि गुरनाम सिंह और उसकी पत्नी भानी के मकान को गिराया गया। गुरनाम सिंह पर 5 और भानी पर 4 NDPS केस दर्ज हैं। शेर सिंह और उसके बेटे काला सिंह का अवैध निर्माण भी ध्वस्त किया गया। शेर सिंह पर एक और काला सिंह पर एक NDPS केस है। इसी जमीन पर मेहताब सिंह का निर्माण भी गिराया, जिस पर 8 केस दर्ज हैं। चढ़त सिंह पर 7 मामले दर्ज हैं।
वहीं सुरजीत सिंह का अवैध निर्माण भी गिराया गया, जिस पर 6 मामले दर्ज हैं।
कार्रवाई करते हुए जेसीबी।
नशे के हॉट स्पॉट की पहचान कर कार्रवाई
SSP तुरा ने बताया कि पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसमें रोकथाम, प्रवर्तन और पुनर्वास पर काम हो रहा है। जिले में नशे के हॉट स्पॉट की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। नशा छोड़ने वाले युवाओं को स्व-रोजगार के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पिछले एक महीने में कपूरथला पुलिस ने 190 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पंचायत विभाग ने जारी किए आदेश
BDPO मनजीत कौर ने बताया कि सितंबर 2015 में गांव बूट में पंचायत की जमीन पर बने अवैध निर्माण को गिराने का आदेश आया था। जिसके बाद संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण खाली करने को कहा गया था। संबंधित पक्षों ने कोई कार्रवाई नहीं की। पंचायत भूमि पर अवैध कब्जों को छुड़ाने के लिए विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर एसपी. गुरप्रीत सिंह गिल, डीएसपी करनैल सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।