Kapurthala 1.40 Lakh Looted Gunpoint Accused Arrest News Update | कपूरथला में गन पॉइंट पर 1.40 लाख की लूट: बाइक खरीदने जा रहा था युवक, बुआ के बेटे ने हमला करवाया; आरोपी गिरफ्तार – Kapurthala News

कपूरथला में गन पॉइंट पर 1.40 लाख रुपए लूटे गए है। साइंस सिटी के पास बुलेट बाइक खरीदने जा रहे युवक से उसके बुआ के बेटे की साजिश से 1.40 लाख रुपए लूटे गए। पुलिस ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।

.

घटना 17 मार्च की शाम करीब 7 बजे की है। गांव मैनवा के गगनजोत सिंह अपने बुआ के बेटे सुखजीत सिंह के साथ नई बुलेट बाइक खरीदने जा रहे थे। इससे पहले दोनों ने गांव मंसूरवाल में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से अलग-अलग कार्ड से 1.30 लाख रुपए निकाले। ये पैसे सुखजीत ने अपने बैग में रख लिए।

दोनों बाइक पर जालंधर की तरफ निकले। सुखजीत बाइक चला रहा था और गगनजोत पीछे बैठा था। साइंस सिटी से आगे पीटीयू के पास एक स्विफ्ट कार (PB-10-EY-7313) ने उनकी बाइक को रोक लिया। कार से उतरे एक युवक ने सुखजीत पर पिस्तौल तान दी और पैसे मांगे। सुखजीत ने तुरंत बैग दे दिया। लुटेरों ने बैग से 1.40 लाख रुपए निकाले, जिसमें सुखजीत के 10 हजार रुपए भी शामिल थे।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच अधिकारी एएसआई पाल सिंह ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड सुखजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।