Kaithal- SP Aastha Modi took charge- in Kaithal SP office, IPS of 2013 batch | कैथल में एसपी आस्था मोदी ने संभाला कार्यभार: 2013 बैच की आईपीएस, पहले भी कैथल में रह चुकी – Kaithal News

कार्यभार संभालते हुए एसपी आस्था मोदी

कैथल में एसपी आस्था मोदी ने अपना कार्यभार संभला। वर्ष 2013 बैच की आईपीएस आस्था मोदी ने बुधवार को कैथल के 49 वें एसपी के तौर पर कार्यभार संभाल लिया। आस्था मोदी पूर्व में भी 16 नवंबर 2017 से 20 नवंबर 2018 तक बतौर कैथल एसपी सेवाएं दे चुकी हैं। एसपी फतेह

जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। अपराध की रोकथाम व अपराधियों पर विशेष रूप से लगाम लगाने व आमजन की जानमाल की सुरक्षा के लिए सुरक्षा तंत्र को और मजबूत किया जाएगा। कैथल में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने, नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने सहित सभी अपराधों की रोकथाम के लिए एक प्लानिंग के तहत काम किया जाएगा।

महिलाओं को जल्द मिलेगा न्याय

एसपी ने कहा कि महिला संबंधी मामलों में जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाया जाएगा। एसपी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना बेखौफ होकर पुलिस को दे, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा तथा पुलिस द्वारा उसे किसी भी प्रकार से तंग नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने आमजन से कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में जिला पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इसके अतिरिक्त एसपी ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी तथा पुलिस कर्मचारी किसी भी विभागीय दिक्कत के संबंध में उनसे निसंकोच मिल सकते है, उनकी प्रत्येक विभागीय दिक्कत का तत्काल निवारण किया जाएगा