Kaithal| President| councillors| left for oath taking| MC election| Kalayat| Pundri| Siwan| update | कैथल से शपथग्रहण के लिए रवाना हुए अध्यक्ष-पार्षद: आज पंचकूला में लेंगे शपथ, शहरों को मिलेगी छोटी सरकार – Kaithal News

कैथल के कलायत, पूंडरी और सीवन नगरपालिका में चुनाव में नवनिर्वाचित प्रतिनिधि आज पद एवं गोपनियता की शपथ लेंगे। आज से तीनों जगहों पर शहर को नई छोटी सरकार मिलेगी और क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की जिम्मेदारी लेगी। इसके लिए तीनों जगहों से सुबह अध्य

16-16 वार्ड मेंबर और अध्यक्ष चुने

तीनों जगहों से 16-16 वार्ड मेंबर और अध्यक्ष चुने गए हैं। सीवन में हेमलता सैनी, पूंडरी में बबली गोस्वामी और कलायत में अंकित जैलदार अध्यक्ष बने हैं। ये सभी सुबह ही करीब सात बजे शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व सभी क्षेत्र के वोटरों का धन्यवाद किया। साथ ही उम्मीद जताई कि जिस प्रकार ने वोटरों ने उनको जीत दिलाई है। ठीक उसी प्रकार से शहर की व्यवस्था को चलाने में भी उनका सहयोग करेंगे।

ये बने हैं पार्षद

कलायत में वार्ड एक से लेकर 16 तक क्रमश: रेणू धानिया, आशीष, उषा रानी, निशा देवी, प्रीति जगदेवा, प्रदीप, राजेश महीपाल, जगदीश, संजय, विनोद, अमित, रविंद्र, पूनम कविता और नीलम पार्षद बने हैं। इसी प्रकार पूंडरी में वार्ड एक से लेकर 16 तक सतीश, करणजीत कौर, राम प्रसाद, सीमा, मुल्तान, किरण देवी, ईशम सिंह, विक्की, सरिता, नसीब, संगीता, पिंकी, ज्योति, सीमा रेणू व डिंपी पार्षद बने हैं।

सीवन में वार्ड एक से लेकर 16 तक संजय कंसल, सुखदेव, मौसम, मंजीत, बेअंत कौर, सोनू कुमार, सतनाम कौर, श्रीराम, धर्मेंद्र शर्मा, ज्योति, डोली, मनीष, विकास, रामदास, जितेंद्र व रेनू बाला को पार्षद चुना गया है।