Home Haryana Kaithal| Police raid |on spa centers| Ambala road| DSP Kaithal| PS woman|...

Kaithal| Police raid |on spa centers| Ambala road| DSP Kaithal| PS woman| update | कैथल में स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड: चार लड़कियां और तीन लड़के पकड़े, सबको थाने ले गई पुलिस – Kaithal News

युवकों को थाने ले जाती पुलिस टीम

कैथल में पुलिस ने स्पा सेंटरों पर रेड की। मौके पर एक सेंटर में चार लड़कियां और तीन लड़के पाए गए, जिन्हें पकड़ कर पुलिस के कर्मचारी थाने ले गए। एक के बाद एक करके पुलिस ने तीन सेंटरों पर रेड की। ये सभी सेंटर शहर में अंबाला रोड पर बने हुए हैं। इस संबंध

अनैतिक कार्यों की थी सूचना

इस दौरान ब्यूटी स्पा मसाज पार्लर, हेल्दी बॉडी स्पा सेंटर और नाइट व्यू सेंटर में जाकर पुलिस कर्मचारियों ने जांच की। शिकायत थी कि शहर में होटल व स्पा सेंटर के नाम से लोग गरीब महिलाओं और मजबूर लड़कियों को काम देने के बहाने अनैतिक कार्यों में धकेल रहे हैं।

सिविल लाइन व महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उनके साथ डीएसपी वीरभान भी सेंटरों पर पहुंचे और कार्रवाई की। थाने ले जाने के बाद लड़की और लड़कों से पूछताछ की गई और उनका नाम-पता दर्ज किया गया। बालिग होने के कारण सबको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। हालांकि सेंटरों के मालिक मौके पर नहीं मिले, लेकिन पुलिस उनके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने दी चेतावनी

डीएसपी वीरभान ने बताया कि कैथल पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि शहर में होटल और स्पा सेंटर के नाम से लोग अनैतिक कार्य करवा रहे हैं। उसी को लेकर पूरी पुलिस टीम के साथ अंबाला रोड पर बने ब्यूटी स्पा मसाज पार्लर, हेल्दी बॉडी स्पा सेंटर और नाइट व्यू सेंटर पर रेड की गई। डीएसपी ने होटल संचालकों व स्पा सेंटर के मालिकों को चेतावानी दी कि इस प्रकार के कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।