ब्लॉक समिति चेयरमैन दिनेश सुदकैन व उनके अन्य साथी
जींद के उचाना ब्लॉक समिति में चेयरमैन दिनेश सुदकैन के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव विफल हो गया है। विरोधी पक्ष के सदस्य मतदान के लिए निर्धारित बैठक में नहीं पहुंचे। एडीसी जींद विवेक आर्य की मौजूदगी में उपमंडल कार्यालय सभागार में दोपहर 3:30 बजे वो
।
प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। 30 सदस्यीय ब्लॉक समिति में से 21 सदस्यों ने डीसी जींद को शपथ पत्र सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी। लेकिन निर्धारित समय तक केवल एक सदस्य ही बैठक में पहुंचा। कोरम पूरा न होने के कारण मतदान नहीं हो सका।

उपमंडल कार्यालय के मेन गेट पर तैनात पुलिस बल।
अगले एक साल अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता
बीडीपीओ राजसिंह ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्यों के नहीं पहुंचने के कारण प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। चेयरमैन दिनेश सुदकैन ने कहा कि उनके पास बहुमत था, इसलिए विपक्षी सदस्य मतदान में नहीं आए। नियमों के अनुसार, अब अगले एक साल तक चेयरमैन के खिलाफ कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता है। इस तरह दिनेश सुदकैन ब्लॉक समिति चेयरमैन पद पर बने रहेंगे।











