Home Haryana उचाना में विधायक अत्री की विपक्ष को चेतावनी: बोले-हिसार एयरपोर्ट पर उतरेगा...

उचाना में विधायक अत्री की विपक्ष को चेतावनी: बोले-हिसार एयरपोर्ट पर उतरेगा जहाज, 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन – Uchana News

उचाना में कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री का स्वागत करते लोग।

भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने जींद जिले के उचाना क्षेत्र के डूमरखा खुर्द गांव में दौरा किया। युवाओं ने आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्रवाद और परिवारवाद की राजनीति को समाप्त किया है। उन्होंने विपक्ष को

महिलाओं के लिए लक्ष्मी लाडो योजना की शुरुआत

अत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने वादे पूरे करते हैं। उन्होंने शपथ लेने से पहले ही 25 हजार युवाओं को नौकरी दी। सरकार ने बिना किसी भेदभाव के काम किया है। महिलाओं के लिए लक्ष्मी लाडो योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत हर महिला को प्रति माह 2100 रुपए मिलेंगे। विधायक ने दावा किया कि सरकार ने बिना पर्ची और बिना खर्ची नौकरी देकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब हाशिए पर है और उनके पास विपक्ष का नेता भी नहीं है।

करोड़ों रुपए में बिकते थे पद

पहले की सरकारों में क्या होता था, ये सभी जानते है। नौकरियों की लिस्ट बाद में लगती थी, अखबारों में पहले आ जाती थी, उससे मुक्ति मिली है। गरीब परिवार के युवाओं को बिना भेदभाव के नौकरी मिल रही है। पहले की सरकारों में बड़े पद करोड़ों रुपए में बिकते थे, आज युवा पढ़ कर बड़े पदों पर नौकरी लग रहे है। ये ऐतिहासिक काम हमारी सरकार ने करने का काम किया है, पूरा देश में इसकी चर्चा है।