![]()
नरवाना में गेहूं के फोनों में लगी आग को बुझाते किसान व मौजूद पुलिस।
हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक बड़ा हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के पास खेतों में रखे गेहूं के फानों में आग लग गई। हादसे में लगभग 15 से 20 एकड़ क्षेत्र में रखे गेहूं के फाने जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी
।
लाइन खराबी की दी थी शिकायत
किसानों का आरोप है कि यह हादसा बिजली निगम की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कई बार बिजली लाइन की खराबी की शिकायत की थी, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने किसानों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। वे खेतों में कूदकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे।
विभाग पर कार्रवाई की मांग
प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है। अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। साथ ही बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।












