Jhajjar Wheat Crop Caught Fire News Update | झज्जर में गेहूं की फसल में लगी आग: तेज हवाओं के कारण तेजी से फैल रही, मकान खाली करवाए, किसानों ने रोड ब्लॉक की – Jhajjar News

तेज हवाओं के कारण तेजी से फैल रही आग।

हरियाणा के झज्जर में गेहूं की फसल में आग लग गई। शुक्रवार देर शाम जहाजगढ़ गांव में सैकड़ों एकड़ में लगी भीषण आग ने गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। आग लगने के एक घंटे बाद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पाई। स्थानीय लोगों और किसानों ने सैकड़ों ट्रैक्ट

तेज हवाओं के कारण आग की लपटें तेजी से फैली, जिससे स्थानीय लोगों को अपने घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर शरण लेनी पड़ी। घटना की सूचना मिलने के एक घंटे बाद पुलिस और डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पर पहुंची। सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक मकान को खाली करवाया गया।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। किसानों ने झज्जर दादरी मार्ग पर जाम लगा दिया है।