Jhajjar Panchayat By-Election Voter List Process Begin Update | झज्जर पंचायत उपचुनाव मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू: दावे-आपत्तियों के लिए 18 तक का समय, 13 मई को जारी होगी अंतिम सूची – Jhajjar News

हरियाणा के झज्जर में पंचायत उपचुनाव-2025 के लिए मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के दर्जन भर से भी ज्यादा गांवों में पंचों के उप चुनाव होने हैं, जिसको लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से सभी तैयारियां की जा रही हैं। वहीं साल्हावास खंड

झज्जर जिले की ग्राम पंचायतों अम्बोली, ढ़ाणी साल्हावास, गिरधरपुर, बिरड़, कासनी, निलाहेड़ी एवं जटवाड़ा में पंचों के रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनाव के लिए विधानसभा मतदाता सूची 12 सितंबर 2024 को आधार मानकर और 21 मार्च तक के आंकड़ों सहित मतदाता सूची तैयार करने का शेड्यूल निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया है। डीसी प्रदीप दहिया के निर्देश पर ये किया जा रहा है।

अपील दायर करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल साल्हावास खंड अधिकारी मनीष फोगाट ने बताया कि 10 अप्रैल तक वार्ड अनुसार वोटर लिस्ट का प्रारूप तैयार किया जाएगा। इसके बाद 11 अप्रैल को प्रारूप वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। दावे और आपत्तियां 18 अप्रैल तक दर्ज की जाएगी, जिनका निपटारा 22 अप्रैल तक होगा। अपील दायर करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल है, और अपील का निपटारा 6 मई तक होगा।अंतिम वोटर लिस्ट 13 मई को प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। उन्होंने कहा कि संबंधित ग्राम पंचायतों के मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम सही प्रकार से दर्ज कराने के लिए निर्धारित समय सीमा में दावे और आपत्तियां दर्ज कराएं। अधिक जानकारी के लिए मतदाता जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।