![]()
झज्जर जिले की बहादुरगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक हरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी। महेंद्र राजस्थान का रहने वाला है और वर्तमान में ओमेक्स सि
।
श्यामजी कॉम्प्लेक्स में काम करने गया था
17 मार्च को वह श्यामजी कॉम्प्लेक्स में काम करने गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल परिसर में खड़ी की थी। काम के बाद जब वह वापस आया, तो बाइक गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुख्य सिपाही अरुण कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान विक्रम और अर्जुन के रूप में हुई है। विक्रम हसनपुर परनाला बहादुरगढ़ का रहने वाला है।
कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
अर्जुन मूल रूप से धनाना सोनीपत का है और फिलहाल विवेकानंद नगर बहादुरगढ़ में रह रहा है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को बहादुरगढ़ की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।












