Jalandhar Rural Police and Drugs Department Action on chemist shop | Jalandhar Rural Police | Jalandhar Drugs Department | Punjab | Nurmahel | Punjab | जालंधर में पुलिस और ड्रग्स विभाग का एक्शन: कई मेडिकल स्टोरों पर चेकिंग की, एक्सपायर दवाई सहित रिकॉर्ड चेक किया – Jalandhar News

दवाओं की दुकान पर चेकिंग के लिए पहुंची पुलिस टीम।

पंजाब के जालंधर में पुलिस की टीम द्वारा नूरमहल के पास अचानक मेडिकल स्टोर्स की चेकिंग की गई और बिक रही दवाओं के डेटा भी लिया गया। चेकिंग में मुख्य तौर पर देखा गया कि कोई मेडिकल स्टोर वाला नशीली दवाएं और अन्य कोई प्रतिबंधित दवा न बेच रहा हो।

.

ये कार्रवाई पुलिस द्वारा सेहत विभाग के ड्रग्स इंस्पेक्टर के साथ मिलकर की गई। जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क द्वारा की गई बैठक में मुख्य तौर पर नशा खत्म करने पर चर्चा हुई थी। जिसके बाद आज ये एक्शन पुलिस द्वारा लिया गया।

दवाओं की दुकान में रिकॉर्ड चेक करते हुए पुलिस अधिकारी।

दवाओं की दुकान में रिकॉर्ड चेक करते हुए पुलिस अधिकारी।

SSP बोले- दुकान पर चेक किया गया रिकॉर्ड

जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा- नूरमहल थाना क्षेत्र में केमिस्ट की दुकानों की विशेष जांच की गई। यह चेकिंग डीएसपी सुखपाल सिंह द्वारा की गई। उनके साथ नकोदर में ड्रग इंस्पेक्टर लविंदर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान कई दवा दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें दवा रिकॉर्ड, एक्सपायर हो चुकी दवाओं और किसी भी तरह से अवैध दवाओं की बिक्री की जांच शामिल थी।

एसएसपी विर्क ने आगे कहा- चेकिंग का उद्देश्य सिर्फ नशा खत्म करना है। जिससे आने वाले युवाओं को नशे से दूर किया जा सके। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने लोगों से आग्रह किया कि नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में योगदान दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन या पुलिस हेल्पलाइन पर दें।