Jalandhar Influencer Rozer Sandhu House Grenade Attack | Two more arrested including son of police employee | Punjab | Jalandhar | जालंधर यूट्यूबर के घर ग्रेनेड फेंकने वाले 2 और गिरफ्तार: इसमें पुलिस मुलाजिम का बेटा भी, इससे पहले 2 एनकाउंटर हुए, अबतक 7 अरेस्ट – Jalandhar News

रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में का वीडियो जारी हुआ था।

जालंधर में बीते रविवार सुबह 4 से 4.15 बजे के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ ​​रोजर संधू के घर पर हुआ ग्रेनेड हमला करने के मामले में देहात पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पुल

.

इसे लेकर आज यानी शनिवार को जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह जानकारी साझा कर सकते हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तार जालंधर देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ द्वारा की गई है।

ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी डॉन ने ली थी।

ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी डॉन ने ली थी।

पहले से गिरफ्तार दो मुख्यारोपियों से भी होगी पूछताछ

बता दें कि इससे पहले पुलिस द्वारा एनकाउंटर के बाद महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें दो मुख्यारोपी थे और तीन जिन्होंने लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया था। साथ ही गिरफ्तार महिला ने अपने घर पर फेंका जाने वाला ग्रेनेड छिपाया था। दोनों एनकाउंटर पुलिस द्वारा 15 घंटे के अंतराल में किए गए थे।

बीते दिन पहला एनकाउंटर जहां आरोपियों ने वारदात की, उसी के साथ किया गया। वहीं, दूसरा एनकाउंटर पुलिस ने आदमपुर के गांव चुड़वाली के पास किया था। दोनों एनकाउंटरों में बदमाश जख्मी हुए थे। दूसरे एनकाउंटर के बाद मुख्यारोपी के साथ दो अन्य साथी और एक महिला भी गिरफ्तार की गई थी।

हरियाणा के हार्दिक कंबोज ने फेंका था ग्रेनेड

बता दें कि रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमला करने का मुख्यारोपी हरियाणा यमुनानगर का रहने वाला हार्दिक कंजोब है। जिसे उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया था। जब पुलिस जालंधर में उससे हथियार रिकवर करवाने पहुंचे तो उसने उक्त हथियार से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में वह जख्मी हो गया था। हार्दिक इस केस का मुख्यारोपी था। जिसने रोजर संधू के घर ग्रेनेड फेंका था।

हार्दिक की पूछताछ के बाद अमितप्रीत सिंह निवासी कपूरथला को गिरफ्तार किया था। अमितप्रीत सिंह की गिरफ्तारी हिमाचल प्रदेश से की गई थी। दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों के साथ एक महिला भी थी, जोकि पुलिस हिरासत में ली गई थी।

आरोपी अमितप्रीत सिंह ने गाड़ी से उतर कर भागने की कोशिश की थी। जिसके चलते पुलिस को गोली चलानी पड़ी। गिरफ्तार महिला की पहचान लक्ष्मी निवासी खांबड़ा और अमित के दो अन्य साथियों की पहचान धीरज और पांडेय के रूप में हुई थी।

जालंधर का रहेन

जालंधर का रहेन

शहजाद भट्टी के कहने पर हमला किया

जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा था कि हार्दिक कंबोज ने जीशान के कहने पर ये वारदात की। जीशान आगे शहजाद भट्टी के कहने पर हार्दिक कंबोज के साथ संपर्क में आया था। जिसके बाद आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम दिलवाया। शहजाद भट्टी कोई और नहीं, बल्कि आईएसआई का ऑपरेटिव है। आईएसआई के कहने पर ही हार्दिक काम कर रहा है। पंजाब में भी वही माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है।

कुछ दिन पहले ही जीशान के टच में आया डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा- रॉजर संधू ने इस्लाम पर टिप्पणी की, इस बात को सिर्फ एक मुद्दा बनाया गया। मगर ये मामला डिजीटल एक्सटॉर्शन से जुड़ा हुआ है। साथ ही जिस ग्रेनेड से हमला किया गया, वो एक ऑस्ट्रियन ग्रेनेड था। आरोपी को हथियार किसी तीसरे साथी ने मुहैया करवाए थे। जीशान के टच में वह कुछ दिन पहले ही आया था।

फिलहाल हैप्पी पासियां का रोल जांच के दायरे में है। लॉरेंस बिश्नोई का इस वारदात में कोई लिंक सामने नहीं आया है। ये वारदात किसी एक व्यक्ति का नहीं है, आगे जांच की जा रही है। जल्द अन्य कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। केस में शहजाद भट्टी और जीशान अख्तर को भी नामजद कर लिया गया है।