Hindi English Punjabi

Jagraon woman neighbor troubles  | जगराओं में महिला बोली- पड़ोसी करता है परेशान: कई दिनों से बुरी नजर रख रहा, फैक्ट्री जाते समय पीछा किया – Jagraon News

9

थाना दाखा में पुलिस ने महिला की शिकातय पर केस दर्ज कर लिया है।

लुधियाना के जगराओं में महिला के साथ पड़ोसी द्वारा परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता निजी फैक्ट्री में नौकरी करती है और उस पर कई दिनों से बुरी नजर रखता आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

.

पीड़िता ने बताया कि उसके पति की रीढ़ की हड्डी एक्सीडेंट में चोटिल होने के कारण बिस्तर पर हैं। परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए उसने हबड़ा फैक्ट्री में नौकरी कर ली। आरोपी रणजीत सिंह मिंटू उसके घर के पास रहता है। वह रोज फैक्ट्री जाते समय उसी रास्ते से गुजरती है।

पीड़िता के अनुसार आरोपी लंबे समय से उस पर बुरी नजर रखता था। वह उसका पीछा भी करता था। पति की बीमारी और बदनामी के डर से वह पहले चुप रही। घर की मजबूरी के कारण वह किसी झमेले में नही पड़ना चाहती थी। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच कर रही पुलिस

थाना दाखा के एएसआई इंदरजीत सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 78 बीएनएस 2023 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।