Jagraon Head Collision Car Bike 3 Injure News Update | जगराओं में कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर: 3 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर; रॉन्ग साइड से आई कार – Jagraon News

जगराओं में बुधवार की देर रात रेलवे पुल पर एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना रेलवे पुल पर उस समय हुई जब आल्टो कार रानी झांसी चौक से तहसील रोड की तरफ जा रही थी

.

इसी दौरान तहसील रोड से शहर की तरफ एक बाइक आ रही थी। पुल से रानी झांसी चौक की तरफ उतरते समय कार चालक का संतुलन बिगड़ गया। कार अचानक रॉन्ग साइड में आ गई और सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी।

हादसे के बाद रेलवे पुल के दोनों तरफ यातायात जाम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस को सूचित किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रायकोट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक महिला भी शामिल है। हादसे में घायल हुए सभी लोग बेहोश हैं और उनका इलाज जारी है। सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है।