Jagraon Fire Breaks Garbage Dump Breathing Problem Smoke News Update | जगराओं में कूड़े के डंप में लगी आग: चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू, जहरीले धुएं से सांस लेने में दिक्कत – Jagraon News

भद्रकाली मंदिर के पास स्थित कूड़े के डंप में आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मचारी।

जगराओं में भद्रकाली मंदिर के पास स्थित कूड़े के डंप में अचानक आग लग गई। इससे पूरे शहर में जहरीला धुआं फैल गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि इ

.

भद्रकाली मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन पराशर देव शर्मा ने बताया कि यह इस साल की चौथी घटना है। उन्होंने कहा कि हर बार आग लगने से शहर में धुआं फैलता है। इससे सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष परेशानी होती है। शर्मा ने बताया कि आश्चर्य की बात है कि नगर कौंसिल ने न तो कभी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और न ही खुद मामले की जांच की।

पहले यह कहा जाता था कि नशा करने वालों की वजह से आग लगती है। लेकिन अब यह तर्क भी नहीं दिया जा सकता क्योंकि नशा करने वाले लाइटर या माचिस नहीं लेकर आते। मौके पर पहुंचे शहर के लोगों का कहना है कि आग जानबूझकर लगाई जाती है। उनका मानना है कि यह किसी आम व्यक्ति का काम नहीं हो सकता क्योंकि आम लोग इस इलाके में नहीं जाते।