![]()
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर संदीप कौर उर्फ मेलो।
पंजाब के जगराओं में पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जोकि 2024 में नशा तस्करी के दर्ज हुए मामले में कुछ महीने पहले ही जेल से जमानत पर छूटी थी। आरोपी की पहचान संदीप कौर उर्फ मेलो के रूप में हुई है। वह खोलियां वाला पुल मलासिया बाझन सिधव
.
एएसआई सुखमंदर सिंह के अनुसार, पुलिस टीम गांव तिहाड़ा के बस स्टैंड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक महिला तस्कर हेरोइन की सप्लाई करने जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्रेन पुल अबूपुरा के रास्ते पर नाकाबंदी की। आरोपी महिला को पकड़ लिया गया। उसके पास से हेरोइन बरामद हुई।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी पर पहले से ही चार मामले दर्ज हैं। पहला मामला 2017 में सिधवां बेट थाने में दर्ज हुआ था। हाल ही में जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने फिर से नशा तस्करी शुरू कर दी थी। वह आसपास के गांवों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करती थी। पुलिस ने थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ की जा रही।











