jagraon bodybuilder suicide case girlfriend family arrested sarpanch patwari absconding | जगराओं में बॉडी-बिल्डर सुसाइड केस में प्रेमिका अरेस्ट: परिवार के छह सदस्य भी काबू, धर्म स्थलों में छिपकर रह रहे, सरपंच-पटवारी फरार – Jagraon News

लुधियाना के जगराओं में बॉडी बिल्डर पवनप्रीत सिंह निवासी मुल्लांपुर की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका किरनदीप कौर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

.

आरोपी किरनदीप और उसका परिवार श्री आनंदपुर साहिब और माता नयना देवी जैसे धार्मिक स्थलों में छिप कर रह थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपियों को पकड़ा। इस मामले में आरोपियों को पनाह देने के आरोप में किरनदीप के मामा के बेटे मनजोत सिंह उर्फ जोत को भी गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में किरनदीप कौर के अलावा उसके पिता राजिंदर सिंह राजा, मां कुलदीप कौर, बहनें सुखविंदर कौर और हरदीप कौर, भाई गुरचरण सिंह चन्ना शामिल हैं। सभी आरोपी हलवारा के रहने वाले हैं।

सरपंच व पटवारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

थाना सुधार पुलिस ने सभी आरोपियों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी। इस मामले में सरपंच सुखविंदर सिंह और पटवारी कुलदीप सिंह अभी भी फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

बता दे कि, मृतक पवनप्रीत ने 28 मार्च को हलवारा में अपनी प्रेमिका के घर के सामने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। 30 मार्च को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर प्रेमिका व उसके परिवारिक सदस्यों पर मामला दर्ज कर लिया।

क्या है पूरा मामला

लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के कारण परिवार वालों ने मृतक का संस्कार करने से इनकार करते हुए दाखा डीएसपी के दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया था। इस दौरान पुलिस ने 2 अप्रैल को आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा देकर धरना खत्म करवाया था। जिसके बाद परिवार ने मृतक का संस्कार कर दिया। पुलिस आरोपियों तलाश कर रही थी।

उधर, मुख्य आरोपी किरनदीप कौर की बहन सुखविंदर कौर और आरोपी पटवारी कुलदीप सिंह ने लुधियाना कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल कर दी। कोर्ट ने याचिका सुनवाई 9 अप्रैल का दिन रख दिया। इस से पहले आरोपी जमानत करवाने में कामयाब होते, पुलिस ने सुखविंदर कौर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।