Home Sports IPL match between KKR-LSG will now be held in Guwahati | KKR-LSG...

IPL match between KKR-LSG will now be held in Guwahati | KKR-LSG के बीच IPL मैच अब गुवाहाटी में होगा: कोलकाता पुलिस ने रामनवमी के कारण सिक्योरिटी देने से मना किया; 6 अप्रैल को मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
KKR और LSG के बीच IPL मैच 6 अप्रैल को गुवाहाटी में खेला जाएगा। - Dainik Bhaskar

KKR और LSG के बीच IPL मैच 6 अप्रैल को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के बीच होने वाला IPL मैच अब गुवाहाटी में खेला जाएगा। पहले यह मुकाबला 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि, इस दिन रामनवमी होने के कारण कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा देने से मना कर दिया।

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) ने इस बात की जानकारी दी। KKR-LSG के बीच सीजन का 19वां मैच 6 अप्रैल को ही होगा, लेकिन वेन्यू कोलकाता की बजाय गुवाहाटी का बारसपारा स्टेडियम में रहेगा। हालांकि, वेन्यू शिफ्ट को लेकर BCCI ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के भी 2 मैच खेले जाने हैं।

65,000 दर्शकों को संभालना मुश्किल- CAB अध्यक्ष

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने बताया था कि राम नवमी पर पश्चिम बंगाल में 20 हजार से ज्यादा जुलूस निकलेंगे। इसलिए पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा रखने की जरूरत पड़ेगी। जिसके बाद क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने बताया, हमने पुलिस के साथ 2 मीटिंग की, लेकिन मैच के लिए हरी झंडी नहीं मिल पाई। सुरक्षा न होने से मैच में 65,000 दर्शकों की भीड़ को संभालना मुश्किल होगा। इसलिए मुकाबला अब गुवाहाटी में शिफ्ट किया जाएगा।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच भी होगा।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच भी होगा।

पिछले सीजन भी आगे बढ़ा था केकेआर का मैच

KKR के होम मैच में लगातार दूसरे सीजन रामनवमी के कारण दिक्कत आई। पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम का मैच 17 अप्रैल को रामनवमी के दिन ही होना था। पुलिस ने तब भी सिक्योरिटी देने से मना किया था, जिस कारण मुकाबले की तारीख आगे बढ़ाई गई थी।

राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होमग्राउंड है गुवाहाटी

गुवाहाटी में इस सीजन के IPL के 2 मैच पहले से शेड्यूल है। यहां का बारसपारा स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स टीम का दूसरा होमग्राउंड है। टीम यहां 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और 30 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगी। इस मुकाबले के 6 दिन बाद ही कोलकाता और लखनऊ के बीच गुवाहाटी में रिशेड्यूल्ड मैच खेला जाएगा।

गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में IPL के 4 मैच खेले जा चुके हैं। यहां 18वें सीजन में 3 मैच और होंगे।

गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में IPL के 4 मैच खेले जा चुके हैं। यहां 18वें सीजन में 3 मैच और होंगे।

रहाणे की कप्तानी में उतरेगी KKR

KKR इस सीजन अपने नए कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मैदान में उतरेगी। पिछले साल टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिताब जीता था। इस साल उन्हें मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया। केकेआर और आरसीबी के बीच इस सीजन का ओपनिंग मैच ईडन गार्डन्स में ही खेला जाएगा। ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर श्रेया घोषाल और एक्ट्रेस दिशा पटानी शामिल होंगी।

कोलकाता को 18वें सीजन में 9 मैचों की मेजबानी मिली थी। KKR के 7 होम मैचों के अलावा यहां प्लेऑफ के 2 मैच भी होने थे। अब यहां 8 ही मैच होंगे। इनमें KKR के 6 होम मैच और प्लेऑफ के 2 मैच शामिल हैं। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ही 25 मई को IPL का फाइनल भी खेला जाएगा।

—————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IPL में बॉल पर लार लगाने का बैन हटा

BCCI ने IPL-2025 में गेंद पर लार लगाने की रोक हटा दी है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक बोर्ड की IPL कमेटी ने गुरुवार को मुंबई में कप्तानों के साथ मीटिंग में सहमति बनने के बाद यह फैसला लिया। पढ़ें पूरी खबर