IPL 2026: 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर के शॉट्स देख Mahendra Singh Dhoni भी रह गए हैरान, नेट्स में की जमकर तारीफ

23 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर 

Sports Desk:  Indian Premier League 2026 से पहले Chennai Super Kings के नेट्स सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूपी के युवा खिलाड़ी Prashant Veer अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचते नजर आ रहे हैं। उनकी दमदार शॉट्स को देखकर टीम के दिग्गज खिलाड़ी Mahendra Singh Dhoni भी खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाए।

नेट्स में दिखा दमदार खेल

वीडियो में प्रशांत वीर अलग-अलग तरह के शॉट्स खेलते नजर आते हैं। कभी ऑफ साइड में शानदार शॉट तो कभी बेहतरीन स्कूप और स्ट्रेट ड्राइव। पीछे खड़े धोनी उनकी बल्लेबाजी को ध्यान से देखते हैं और कई बार उत्साहित होकर “शॉट!” कहते हुए उनकी हौसला-अफजाई करते दिखाई देते हैं। इससे युवा खिलाड़ी का आत्मविश्वास भी बढ़ता नजर आता है।

14.2 करोड़ में CSK ने किया था शामिल

आईपीएल 2026 की नीलामी में Chennai Super Kings ने प्रशांत वीर को 14.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। यह फैसला काफी चौंकाने वाला माना गया था, क्योंकि वह एक अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। हालांकि घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम ने उन पर भरोसा जताया।

30 मार्च को पहला मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को Rajasthan Royals के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला Guwahati में खेला जाएगा। पिछले दो सीजन में प्लेऑफ से चूकने के बाद टीम इस बार छठा खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

इरफान पठान ने बताई असली चुनौती

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर Irfan Pathan का मानना है कि आईपीएल में नए खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती दबाव को संभालना होता है। खासकर उन खिलाड़ियों के लिए जिन पर नीलामी में बड़ी रकम लगती है। उन्होंने कहा कि प्रशांत वीर के लिए असली परीक्षा तब होगी जब उन्हें मैच में मौका मिलेगा और वह दबाव की स्थिति में प्रदर्शन करेंगे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि महंगे खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल हुए प्रशांत वीर आईपीएल 2026 में मिले मौके को किस तरह भुनाते हैं।