Investigation begins in the case of fire in the warehouse, 3 youths are suspected | गोदाम में आग लगने के मामले में जांच शुरू, 3 युवकों पर शक – Ludhiana News

लुधियाना| नहरी पानी परियोजना में प्रयोग में होने वाले सामान के गोदाम में आग लगने के मामले में जांच शुरू हो गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दो से तीन युवकों ने चोरी की नियत से पाइपों को आग लगाई थी। निगम अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण

.

जानकारी के अनुसार 23 मार्च की शाम को पक्खोवाल रोड पर बने गोदाम में मौजूद पाइप व सामान में आग लग गई थी। यह सामान नहरी पानी परियोजना का कांट्रेक्ट लेने वाली कंपनी का था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया था और आग लगने के कारणों की जांच की थी। शुरुआत जांच में यह सामने आया है कि आग लगने से पहले वहां पर दो से तीन युवक मौजूद थे। आरोप है कि युवक पाइप से तांबा निकाल ने के लिए आग लगा रहे थे जिसके बाद यह आग भड़क गई। नगर निगम की टीम ने मौका मुआयना किया था। इसकी रिपोर्ट नगर निगम कमिश्नर को सौंपी गई है। ओएंडएम सेल ने निगम अधिकारियों को बताया है कि आग लगने से काफी सामान जला है। अधिशासी अभियंता एकजोत सिंह ने बताया कि टीम ने मौके का निरीक्षण किया है।

यह सामान कंपनी का है। मामले में थाना मॉडल टाउन से एसएचओ अवनीत कौर ने बताया, हादसे में जो सामान जला है। वह स्मार्ट सिटी के अधीन एक निजी कंपनी का था। मामले में डीडीआर दर्ज की है। अभी पूरे बयान और जले समान की संख्या पुलिस को नहीं दी है। जब सारे सामान की लिस्ट दी जाएगी तब पर्चा दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।